Contents(heading)
आंतों में सूजन
आंतों में सूजन एक ऐसी समस्या है जो कि हर दस लोगों में से सात लोगों को है। पेट दर्द की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। 100 पेट दर्द के मरीज आते हैं तो उसमें से 50 मरीज ऐसे होंगे जिनके पेट के आंतों में सूजन होगी। इस आर्टिकल में हम आंत में सूजन का देसी इलाज के बारे में बात करने वाले हैं।
आंत हमारे पेट का एक अहम हिस्सा होती है, जो की स्टमक में पचे हुए आधे खाने को बाउल मोमेंट की सहायता से पूरे तरीके से पचाकर मल के रास्ते से वेस्ट पदार्थ को बाहर निकालने का काम करती है। इसके अलावा आंत हमारे खाने में उपस्थित न्यूट्रिएंट्स को सोखने का भी काम करती है। विटामिन B12 और अन्य कई सारी विटामिन को हमारी बड़ी आंत द्वारा सोख कर हमारे खून में पहुंचाने का भी काम होता है।
आंत में सूजन का देसी इलाज यह है कि हमेशा स्वस्थ खान-पान और नरम भोजन का सेवन करना चाहिए। आंतों में होने वाली सूजन को कोलाइटिस या अल्सरेटिव कोलाइटिस के नाम से भी जाना जाता है। कोलाइटिस दुनिया भर में होने वाली आंतों की सूजन में एक आम समस्या है, जिसका सही से इलाज न किया जाए तो कैंसर का रूप भी धारण कर सकता है।
आंतों में होने वाली सूजन के सामान्य लक्षण पेट दर्द, बुखार, उल्टी और भूख न लगने की समस्या को लोग नजर अंदाज कर देते हैं। यह सारे लक्षण देखने के बाद लोग ओवर द काउंटर दवाइयां को लेकर सेवन करने लगते हैं जिससे लक्षण दिखना बंद हो जाता है। दुकान से खरीदते हुए डायरेक्ट दवा का सेवन करने से बीमारी बिगड़ जाती है और बाद में कैंसर का भी रूप ले सकती है।
इसको भी पढ़े:- पाचन क्रिया को कैसे मजबूत करें।
आंतों में सूजन के लक्षण और कारण
लक्षण
सामान्य पेट दर्द की तरह ही कोलाइटिस के भी अपने सामान्य लक्षण होते हैं, जिसको लोग नजर अंदाज कर देते हैं। जैसे:
- भूख ना लगा।
- पेट में मरोड़ के साथ दर्द होना।
- थका हुआ शरीर।
- बुखार
- पेट भरा – भरा सा लगा।
- जी मचलना और उल्टी होना।
कारण
वैसे तो पेट में होने वाली सूजन कोलाइटिस का कोई सामान्य कारण नहीं है, लेकिन ज्यादातर मामलों में यह बीमारी गलत खान-पान और सामाजिक टेंशन, धूम्रपान और अन्य कई सारी समस्याओं के कारण होती है।
आंत में सूजन का देसी इलाज
चलिए एक-एक करके आंत में सूजन का देसी इलाज के बारे में जानकारी लेते हैं।
1. प्रो और प्री बायोटिक्स का उपयोग करें।
हमारी आंतों में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो कि हमारी आंतों की सुरक्षा करते हैं। किसी कारण वस उन बैक्टीरिया की छती होने के कारण आंतों में समस्या होने लगती है, जिससे आंतों में सूजन का होना सामान्य हो जाता है। प्रीबायोटिक एक फाइबर और प्रोबायोटिक एक अच्छी बैक्टीरिया होते हैं जो कि हमारे आंतों उपस्थित सूजन को कम करके इन्फेक्शन को भागते हैं।
2. तीसी का सेवन करें।
तीसी हमारे पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी सहायक है। तीसी जिसे फ़्लैक्स बीज या अलसी बीज के नाम से भी जाना जाता है। इसमें शुगर और अन्य कई सारी बीमारियों को कंट्रोल करने के साथ साथ सूजन को भी कम करने का गुड होता है। आंत में सूजन का देसी इलाज अलसी का बीज (तीसी) है, क्योंकि अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो की एंटी इन्फ्लेमेटरी का काम करता है और आंतों में हुई सूजन को कम करता है।
3. आंत में सूजन का देसी इलाज नारियल तेल।
नारियल तेल एक ऐसा प्राकृतिक स्रोत है जो की काफी असरदार औषधि के रूप में भी काम करता है। नारियल तेल का सेवन करने से सूजन पैदा करने वाली ऊतकों की संख्या कम हो जाती है, जिससे सूजन कम हो जाता है। यदि आप खाने में अन्य तेलों के जगह नारियल तेल का उपयोग करते हैं, तो उसमें उपस्थित प्राकृतिक फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और आपकी आंत जल्दी खाली होती है। आंत जल्दी खाली होने की वजह से कोलाइटिस में ज्यादा समस्या नहीं होती है।
4. आंत में सूजन का देसी इलाज ओमेगा 3 फैटी एसिड।
ओमेगा 3 एक प्रकार का पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड हैं। इसमें उपस्थित ईकोसापेंटेनोइक एसिड (EPA) और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड (DHA) हमारी कोशिकाओं के लिए काफी लाभदायक होता है। ईकोसापेंटेनोइक एसिड (EPA) और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड (DHA) प्राकृतिक रूप से रिसोल्विन और प्रोटेक्टिन नाम के एक सूजन रोधी को जन्म देते है। रिसोल्विन और प्रोटेक्टिन सूजन की कोशिकाओं को कम कर के संक्रमित जगह को खत्म करते है।