---Advertisement---

पाचन क्रिया कैसे सुधारे, इसके घरेलू उपाय और कंजोरी के लक्षण– 7 ways to improve digestion process very quickly

By healthmonitorhindi.com

Updated on:

Follow Us
पाचन क्रिया कैसे सुधारे
---Advertisement---

मानव पाचन तंत्र

पाचन क्रिया कैसे सुधारे

पाचन क्रिया हमारे शरीर का काफी खास हिस्सा होती है। लोग “पाचन क्रिया कैसे सुधारे” के बारे में सोचते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम पाचन तंत्र के कार्य और मज़बूत करने का तारिका जानेंगे। मानव पाचन तंत्र हमारे शरीर का काफी खास हिस्सा होता है। मानव पाचन तंत्र मुंह से शुरू होता है और छोटी आंत पर जाकर खत्म हो जाता है। इन दो हिस्सो के बीच हमारे पाचन क्रिया के बहुत सारे अंग मौजूद होते हैं, जो कि हमारे पाचन में भाग लेते हैं। इन अंगों में कोई ना कोई समस्या या कमजोरी होने के कारण हमारी पाचन क्रिया कमजोर पड़ जाती है।

और पढे:- काजू खाने के फायदे 

पाचन तंत्र के कार्य

पाचन क्रिया कैसे सुधारे

जब हम खाना खाते हैं तो हमारा दांत उस खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देता है और हमारा जीव उस खाने में सलाइवा को मिक्स कर देता है। चबाया हुआ खाना हमारे मुंह से खिसकते हुए खाने की पाइप से होते हुए डायरेक्ट हमारे पेट ( stomach )में पहुंचता है।

पाचन तंत्र के कार्य यह हैं, कि हमारा लीवर उस खाने को पचाने के लिए कई तरह के एंजाइम और हमारा स्टमक हाइड्रोक्लोरिक अम्ल छोड़ता है। हमारे पेट में खाने का पाचन होने के दौरान कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज और कई सारे जटिल यौगिक को छोटे-छोटे यौगिक में तोड़ा जाता है। फिर छोटी आंत में हमारे खाने में उपस्थित न्यूट्रिशन का अवशोषण होता है। छोटी आंत में अवशोषण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद खाना को बड़ी आंत में मल के रूप में भेज दिया जाता है।

पाचन शक्ति कमजोर होने के लक्षण

पाचन क्रिया

पाचन तंत्र मजबूत करने के घरेलू उपाय को जानने से पहले यह जानना जरूरी होगा कि पाचन शक्ति कमजोर होने पर कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं। पाचन शक्ति कमजोर होने पर आपको निम्नलिखित लक्षण दिखाई देते हैं जो की लगभग सब में आम होते हैं।

  • भूख में कमी होना यानि खाने का मन ना करना।
  • वजन का लगातार घटना। 
  • कब्ज की समस्या होना। 
  • कभी पतला तो कभी टाइट पैखाना होना। 
  • सीने में जलन होना।
  • गैस और एसिडिटी का बनना।
  • पेट हमेशा फूला रहना।
  • थोड़े से खाने के बाद पेट भरा भरा सा महसूस होना। 
  • शरीर में थकावट और कमजोरी महसूस होना।

और पढे:-  पुरुषो में अंजीर खाने के फायदे

पाचन क्रिया कैसे सुधारे

पाचन क्रिया कैसे सुधारे

पाचन क्रिया सुधारने के कई सारे नियम है, जिसको आप अपने जीवन में अपनाते हैं, तो आपकी पाचन क्रिया काफी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। यदि आप इन पांच बातों को अपने रोजाना के लाइफस्टाइल में सुचारू ढंग से उपयोग कर लेते हैं, तो आपकी पेट संबंधित समस्याएं भी दूर होगी। इन पांच नियम को अपनाने से आपकी पाचन क्रिया इतनी मजबूत हो जाएगी कि आप लक्कड़ पत्थर भी खाएंगे तो आसानी से पच जाएगी। वह पांच नियम क्या है चलिए समझते हैं।

1. एक्सरसाइज करके पाचन क्रिया कैसे सुधारे।

एक्सरसाइज एक ऐसी प्रक्रिया है जो कि आपके पेट को सुरक्षा और मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाती है। एक्सरसाइज करने से कब्ज जैसी समस्या दूर होती है। एक्सरसाइज करने से मल को आगे की तरफ ढकेलने में आंतों को सहायता मिलती है।

कपालभाति हमारे पेट के लिए एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो की पेट की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करती है। कपालभाति करने से हमारी आंतों सहित हमारे पेट की शिथलान और सिकुड़न की प्रक्रिया सही होती है, जिससे खाना को पचाने में काफी मदद मिलती है।

2. पानी पीकर पाचन क्रिया कैसे सुधारे।

पानी की कमी के कारण पाचन संबंधित कई सारी समस्याएं पैदा होती है। हमारी पाचन क्रिया का अधिकांश भाग पानी से ही बना होता है। पानी एक ऐसा तरल पदार्थ हैं, जिसको पीने से हमारी पाचन क्रिया में मजबूती आती है। और हम कुछ भी खाते हैं, तो खाना आसानी से पच जाता है। सुबह-सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से भूख में बढ़ोतरी होती है, जिससे खाया हुआ खाना आसानी से पचता है।

3. भूख लगने पर ही खाएं।

कई लोगों को भूख ना लगे और ज्यादा भूख लगने की समस्या होती है। यदि आपको ज्यादा भूख लगती है तो आपको खाने में कोई परेशानी नहीं होती है। जिन लोगों को भूख नहीं लगता है उनसे तो खाया ही नहीं जाता है। पाचन क्रिया सुधारे के लिए आप भूख लगने पर ही खाएं।

4. ज्यादा खाने से बचे।

एकाएक ज्यादा खाना खाने से हमारा पेट पूरी तरीके से भर जाता है। पेट पूरा भरने के कारण हमारे पेट को खाने को पचाने में दिक्क्त का सामना करना पड़ता है। ज्यादा खाना खाने से एकाएक हमारे पेट पर काम का दबाव बन जाता है, जिससे पाचन क्रिया धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगती है।

5. भोजन को चबा चबा कर खाएं। 

पाचन क्रिया कैसे सुधारे, इस सवाल का जवाब काफी सरल है। जब हम खाने को चबा–चबा कर खाते हैं तो हमारा जीभ उस खाने में सलाइवा मिक्स कर देता है। सलाइवा में कई सारे एंजाइम होते हैं जो कि खाने को अच्छे से पचाने का काम करते हैं। जब खाया हुआ भोजन हमारे पेट में जाता है तो हमारे पेट को उसे छोटे-छोटे भागों में नहीं तोड़ने पड़ते हैं जिससे खाना आसानी से पचता है।

6. चिंता ( stress ) कम करें।

कॉर्टिसोल हार्मोन जो कि हमारी पाचन क्रिया को खराब करता है। जब भी हम चिंता, स्ट्रेस, तनाव लेते हैं तो कॉर्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है, जिससे हमारी पाचन क्रिया अस्त-व्यस्त पड़ जाती है।

पाचन तंत्र मजबूत करने के घरेलू उपाय

पाचन तंत्र मजबूत करने के घरेलू उपाय

हर कोई चाहता है कि उसका पाचन क्रिया मजबूत रहे, उसके द्वारा खाए गए निवाला का एक-एक निचोड़ उसके शरीर को लग सके। इसी को देखते हुए हम आज पाचन तंत्र मजबूत करने के घरेलू उपाय को लेकर आ गए हैं।

Number 1. किशमिश से पाचन क्रिया कैसे सुधारे।

पाचन तंत्र मजबूत करने के घरेलू उपाय यह है, कि यदि आप रोजाना रात को किशमिश भिगोकर सुबह में खाते हैं, तो आपकी पाचन क्रिया काफी मजबूत होती है। किशमिश आपका छोटी आंत में उपस्थित खाने को आगे ढकेलने का काम करती है, जिससे कब्ज जैसी समस्या दूर होती है। भीगी हुई किशमिश को खाने से गैस की समस्या भी दूर होती है।

अवश्य पढे:- किसमिस खाने के फायदे 

Number 2. पपीता।

पाचन तंत्र मजबूत करने के घरेलू उपाय पपीता। पपीता एक ऐसा फल है जिसको खाना हर कोई पसंद करता है। पपीता में उपस्थित एंजाइम पपैन हमारी पाचन क्रिया को बढ़ावा देने का काम करती है। जब हम कुछ खाते हैं, तो पपीता में उपस्थित यह एंजाइम पपैन प्रोटीन को तोड़ने का काम करती है। प्रोटीन टूटने के पश्चात हमारे पाचन क्रिया को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और वह मजबूत बन जाती है।

और पढे:- पपीता खाने के फायेदे और नुकसान

Number 3. अंजीर।

पाचन क्रिया कैसे सुधारे अंजीर से। अंजीर आयुर्वेद की कैटेगरी में आने वाला एक फल है जो की काफी टेस्टी होता है। अंजीर में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं जो कि हमारे पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाते हैं। अंजीर में उपस्थित फाइबर पाचन पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाकर छोटी आंत को काम करने की क्रिया को सुधरता है।

अवश्य पढे:- अंजीर खाने के फायदे 

Number 4. लौकी का जूस।

पाचन क्रिया कैसे सुधारे की बात होती है तो लौकी का जूस पहले नंबर पर आता है। लौकी के जूस में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर मौजूद होता है। लौकी के जूस में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट हमारी पाचन क्रिया को मजबूत करने का काम करता है। इसमें उपस्थित फाइबर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करके कब्ज जैसी समस्या को खत्म करता है। लौकी का जूस पीने से हमारा पेट हमेशा ठंडा रहता है और एसिडिटी भी नहीं होती है।

Number 5. आवाले का जूस का सेवन करें। 

आवाले का जूस औषधि गुड़ से भरपूर होता है। आवाले का जूस को पीने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। आंवले के जूस में उपस्थित विटामिन सी पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करके उसको मजबूत करती है। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होने के कारण हमारी इम्यूनिटी भी मजबूत रहती हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment