Contents(heading)
पेट में गर्मी क्यों होती है
पेट हमारे शरीर का काफी खास हिस्सा होता है। पेट के द्वारा सभी प्रकार के खाने को पचाने से लेकर शरीर में न्यूट्रिशन को पहुंचाने का काम किया जाता है। गर्मियों के दिनों में पेट की गर्मी कैसे निकाले इस बात पर लोग चर्चा करने लगते हैं। गलत खानपान और गर्म वातावरण के कारण लोगों के पेट में हमेशा गर्माहट बनी रहती है।
पेट से जुड़ी गर्मी की समस्या इतनी हानिकारक है कि आपको पेट संबंधित कई सारी समस्याएं पैदा कर सकती है। गर्मी के महीना में अपने खाने पर कंट्रोल और शाब्दिक आहार लेना काफी जरूरी है। गर्म वातावरण में गर्म खाने खाने से पेट में सूजन के साथ-साथ कई सारी समस्याएं पैदा हो सकती है।
देर रात तक जगने, काफी तीखा (स्पाइसी) और तेलिया मसालेदार युक्त खाद्य पदार्थों को खाने से हमारी आंतों को पचाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत और हमारे पेट को काफी ज्यादा मात्रा में एसिड स्राव करना पड़ता है। खाने को पचाने के लिए ज्यादा मात्रा में स्राव हुई एसिड के कारण पेट में जलन और आंतों में सूजन जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। पेट की गर्मी कैसे निकाले, तो इसका सटीक जवाब है इन सभी खानों से परहेज करें।
गर्मियों के दिनों में वसायुक्त और बाहरी खाद्य पदार्थों को खाने से पेट में काफी ज्यादा मात्रा में एसिड बनने लगता है, जिससे जलन और पेट का गर्म होना सामान्य हो जाता है। लोगों के पेट में जलन और दर्द के साथ-साथ गर्माहट महसूस होने के कारण लोग काफी ज्यादा घबरा जाते हैं। पेट की गर्मी कैसे निकाले इसके लिए आप ठंडी तासीर वाली चीजों को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसको भी पढ़े:- पाचन क्रिया को मजबूत कैसे बनाए।
पेट की गर्मी के लक्षण
- पेट हमेशा फूला फूला सा रहना।
- पेट में गर्माहट।
- पेट के चारों तरफ हल्का दर्द।
- पेट में मरोड़ होना।
- उल्टी जैसा मन बना रहना।
- भूख में कमी।
पेट की गर्मी के कारण
- कम मात्रा में पानी का सेवन।
- ज्यादा मात्रा में तेलिय युक्त भोजन खाना।
- काफी ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन।
- देर रात तक जगना।
- चिंता, तनाव करना।
- आवश्यकता से अधिक मात्रा में मांस मछली खाना।
- ज्यादा मात्रा में दर्द निवारक दवाओं का सेवन।
- एंटीबायोटिक दावों का ओवर डोज।
पेट की गर्मी कैसे निकाले
पेट की गर्मी निकालने के लिए कई सारे प्राकृतिक हर्ब और देसी तरीकों के साथ-साथ दवाइयां भी हैं, जिसके मदद से आप पेट की गर्मी को दूर कर सकते हैं। पेट की गर्मी को दूर करने के लिए आप निम्नलिखित तरीके को अपना सकते हैं।
दही और छाछ का सेवन करें।
पेट की गर्मी कैसे निकाले, तो इसके लिए आप दही और छाछ का सेवन कर सकते हैं। दही और छाछ जानवरों द्वारा प्राप्त किए जाने वाला एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, इसके सेवन से हमारे पेट में शीतलता बनी रहती है। दही और छाछ प्रो और प्री बायोटिक से भरपूर होते हैं। probiotics प्राकृतिक सूक्ष्मजीव होते हैं जो कि हमारे पेट में अच्छे बैक्टीरिया की मदद कर खराब बैक्टीरिया को मार भागते हैं।
पेट की गर्मी कैसे निकाले नारियल पानी से।
नारियल पानी में प्राकृतिक शीतलन गुण होती है, जो कि हमारे शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करके बढ़ी हुई गर्मी को भागती है। नारियल पानी में कई सारे न्यूट्रिएंट्स और प्राकृतिक पोषक तत्व होते हैं, जो कि हमारे पेट के लिए काफी लाभदायक होते हैं। यदि आपके पेट में जलन और गर्मी की समस्या बढ़ गई है तो नारियल पानी आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है।
संबंधित:- नारियल पानी के फायदे
गन्ने का जूस पिए।
गन्ने का जूस पीने से हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या भी खत्म हो जाती है। यदि आप गन्ने का जूस का सेवन करते हैं तो आपके पेट में हो रही जलन और गर्मी भी शांत हो जाती है, जिससे आप अपने आप को काफी हल्का महसूस करते हैं। हालांकि गाने का जूस हमारे पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
पुदीने का सेवन करे।
यदि आपके पेट की गर्मी ज्यादा गैस और एसिडिटी बनने के कारण हुई है तो पुदीना आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है। पेट की गर्मी कैसे निकाले: पेट की गर्मी निकालने के लिए आप पुदीना का चटनी या पुदीना का रस बनाकर पी सकते हैं। पुदीना एंटासिड की तरह गैस की समस्या को खत्म करके पेट को शीतलता प्रदान करता है। पुदीने की तासीर ठंडी होती है जो की पेट को ठंडा बनाए रखना है।
एलोवेरा जूस का सेवन।
गर्मियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ और पेट को तंदुरुस्त रखने के लिए एलोवेरा जूस आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा जूस एंटीऑक्सीडेंट और ठंडक जैसे गुंडों से भरपूर होता है, जो की पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाकर पेट में हुई जलन और गर्मी जैसी समस्या को खत्म करके राहत प्रदान करता है। खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से कब्ज एसिडिटी और पेट की गंदगी को बाहर निकलने में सहायता मिलती है।
और पढ़े:- ठंड के दिनों में चेहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदे
पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
डिहाइड्रेशन यानी पानी का कमी होना है एक ऐसी समस्या है जो कि पेट में जलन होने का मुख्य कारण बनती है। यदि आपके शरीर में पानी की कमी हुई है तो पेट में जलन और अन्य कई सारी समस्याएं हो सकती है। पेट की गर्मी कैसे निकाले : पेट की जलन दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। भरपूर पानी पीने से पेट की एसिड बे असर हो जाती है, जिससे जलन की समस्या खत्म हो जाती है।
इसको भी पढ़े: – सुबह गर्म पानी पीने के फायदे
एंटासिड दवाओं का सेवन।
पेट में हो रही जलन की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए एंटासिड जैसी दवाओं का सेवन करने से आराम मिल सकती है। एंटासिड दवाई जैसे : pantprazole, rabiprazole, aluminum hydroxide, simethicon आदि दवाओं के सेवन से आपके पेट में ज्यादा मात्रा में बन रहे एसिड के जलन से राहत मिलती है।
पेट की गर्मी के लिए Tablet
हमारे पेट की गर्मी आवश्यकता से अधिक मात्रा में तेलिया पदार्थ और गर्म चीजों का सेवन करने से होता है। पेट की गर्मी कैसे निकाले : पेट की गर्मी निकालने के लिए आप एंटासिड, पप्रोटॉन पंप इन्हीबिटर (PPI) और एंटीहिस्टामाइन H2 ब्लॉकर्स जैसी दावों का सेवेन कर सकते हैं।
कुछ एनेस्थेटिक एजेंट भी आते हैं जिनके सेवन से हमारे पेट की गर्मी से तुरंत राहत मिलती है। डिजेकेन सीरप, Rabiprazole, pantprazole और aciloc जैसी गैस की दवाइयों के जरिए पेट की गर्मी को शांत किया जा सकता है। अल्युमिनियम हाइड्रोक्साइड, मैग्निशियम हाइड्रोक्साइड जैसी एंटासिड हमारे पेट की एसिड को न्यूट्रलाइज कर पेट की जलन की समस्या को खत्म करती है।
पेट की गर्मी के लिए Tablet – pantop DSR, Aciloc, Rabipen plus, sppi – l , omme, आदि
nice explanation