बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान को लेकर लोगों में सोच का विषय बनी रहती है। कितने लोगों की सुबह की दिनचर्या बासी रोटी और बासी खानों से शुरू होती है। आजकल “बासी रोटी खाने की आदत” लोगों में इतनी ज्यादा प्रचलित हो गई है, कि सुबह के नाश्ते की शुरुआत बासी रोटी से होती है। यदि आप भी शौकीन हैं, इन सब चीजों से तो बासी रोटी के फायदे और इसके अपने नुकसान भी है।
रात की पकाई हुई रोटी 5-6 घंटे रखने के बाद बासी अवस्था में आ जाती है। रोटी सुबह की हो या रात की कई सारी रासायनिक और ऑक्सीकरण प्रक्रिया इसके स्वाद और भौतिक अवस्था को बदल देते हैं। ताजी रोटी और बासी रोटी में स्वाद के साथ-साथ कोमलता और स्वास्थ्य पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी पड़ते है।
यदि आपको भी बासी रोटी खाने की आदत है, और आप इसके बारे में संपूर्ण जानकारी इकट्ठा करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए किसी जादू से कम नहीं होगा। बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान क्या हो सकते हैं, चलिए निम्नलिखित समझते हैं।
Contents(heading)
बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान
रोटी अगर बासी है, तो उसके खाने के फायदे और नुकसान निम्नलिखित हो सकते हैं, जिनको हेडिंग लाइन के माध्यम से समझाया गया है।
बासी रोटी खाने के फायदे
1. पाचन में फायदेमंद।
आयुर्वेद के मुताबिक ताजा रोटी के मुकाबले बासी रोटी में फाइबर कंटेंट ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। हमारे पेट के लिए फाइबर एक ऐसी चमत्कार तत्व है, जो की पाचन क्रिया को तंदरुस्त रखने का काम करता है। ताजी रोटी के मुकाबले बासी रोटी में मौजूदा स्टार्च पाचक एंजाइम को पचने के लिए बेहद सुलभ बनाता है।
और पढ़े:- इस तरीके को अपना कर पत्थर भी हजम होगा
2. हड्डियों को मजबूती प्रदान करें।
पुराने जमाने में बूढ़े बुजुर्ग लोग सुबह उठते ही रात की बची हुई बासी रोटी को दही के साथ मिलाकर बड़े चावल से खाते थे। बासी रोटी में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है, और दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जब हम इन दोनों को आपस में मिलाते हैं, तो इन दोनों के संयोग से काफी अच्छी कैल्शियम की मात्रा प्राप्त होती है। दही और बासी रोटी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।
3. शरीर को मोटा और तंदुरुस्त बनाएं।
हमारे शरीर में मांसपेशियों का पूर्ण रूप से विकास और सही बनावट के लिए भरपूर प्रोटीन को लेना अति आवश्यक है। बासी रोटी खाने के फायदे यह है, कि यह मांसपेशियों के बनावट में काफी योगदान देता है। बासी रोटी में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर कंटेंट और पर्याप्त प्रोटीन पाया जाता है, जो की शरीर में मांसपेशियों की कमी को पूरा करता है, और ढांचे को भरने का काम करता है।
और पढ़े:- शरीर को मोटा कैसे बनाए
4. शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद।
ताजी रोटी के मुकाबले बासी रोटी शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। बासी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिसको खाने के बाद इसमें मौजूद चीनी हमारे आंतों के जरिए धीरे-धीरे अवशोषण होता है।
शुगर के मरीजों में बासी रोटी खाने के फायदे दुगुने है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर कंटेंट खून में उपस्थित शुगर को अवशोषित होने में ज्यादा समय लगाता है।
और पढ़े:- महिलाओं में शुगर के लक्षण
5. पेट के लिए फायदेमंद।
रात की बची हुई रोटी सुबह बासी होते समय किण्वन प्रक्रिया से होते हुए गुजरती है, जिससे उसके अंदर कुछ प्राकृतिक सूक्ष्म जीव भी पनप जाते हैं जो कि हमारी आंतों के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं।
किसी भी खाने में जब किण्वन विधि होती है, तो ग्लाइकोलाइसिस से होते हुए गुजरती है। ग्लाइकोलाइसिस के जरिए ग्लूकोस पाइरूवेट मैं बदल जाता है जो की शुगर मरीज के लिए ऊर्जा का काम करता है।
किण्वन प्रक्रिया में बासी रोटी में पलते हुए छोटे जीव हमारे पेट के लिए प्रोबायोटिक का काम करते हैं।
बासी रोटी खाने के नुकसान
1. फूड प्वाइजनिंग होना।
रात की रखी हुई बासी रोटी सुबह तक तो सही, लेकिन अगर ज्यादा समय हो गई हो तो उसको खाने से फूड प्वाइजनिंग हो सकता है। बासी रोटी को ज्यादा समय तक रखने के बाद खाने पर उल्टी मतली पेट दर्द और लूज मोशन जैसी समस्या हो सकती है।
बासी रोटी का किण्वन प्रक्रिया के तहत एक समय सीमा के अंदर पोषक तत्व भरपूर तो हो जाते हैं, लेकिन उस समय सीमा से बाहर होने के बाद वहीं बासी रोटी फूड प्वाइजनिंग का कारण बनती है।
2. अपच की समस्या।
बासी रोटी खाने के नुकसान यही है, कि यह अपच की समस्या पैदा करती है। यदि आपको खाना न पचने की समस्या है। यदि आपकी पाचन क्रिया कमजोर है, आप जैसे ही खाते हैं, पेट फूलने की समस्या हो जाती है तो आपको बासी रोटी खाने से बचनी चाहिए।
प्रेगनेंसी में बासी रोटी खाना चाहिए या नहीं
महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी एक ऐसा समय होता है, जब हर एक चीज को परख कर खानी चाहिए। प्रेगनेंसी में औरतों के गर्भ में पल रहे बच्चे की विकास पर कोई अड़चन न आए उसके लिए खाने पीने की चीजों पर ध्यान रखना अति आवश्यक है।
रात की रखी हुई रोटी सुबह बासी अवस्था में आ जाती है, जिसके परिणाम स्वरुप कई सारे बैक्टीरिया और फंगस भी पनपने लगते हैं। यदि आपकी बासी रोटी में नमी है, तो किण्वन विधि द्वारा उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने की चांस बढ़ जाती है।
बासी रोटी खाने के नुकसान यह है, की प्रेगनेंसी में इंफेक्शन और पेट संबंधित समस्याएं बढ़ने की चांसेस बढ़ जाती है।
क्या बासी रोटी खाने से शुगर कम होता है ?
जी हां, बासी रोटी खाने से शुगर कम होता है। बासी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। बासी रोटी में उपस्थित ग्लूकोस कुछ जैविक प्रक्रिया के द्वारा एनर्जी में बदल जाता है, जिससे शुगर के मरीजों में शुगर कंट्रोल रहता है और एनर्जी बनी रहती हैं।
बासी रोटी में उपस्थित स्टार्ट इन्सुलिन रेजिस्टेंस को कम करके शुगर को हमारे शरीर में अवशोषित करने का काम करता है।
इसको भी पढ़े:- शुगर के मरीज इन चीजों से दूरी बनाए रखें