शरीर में गांठ का इलाज और कारण – 4 surprising remedies for lumps in the body

शरीर में गांठ का होना  

जीवन का एक रहस्य सुंदरता जो कि हर कोई पाना चाहता है। शरीर में गांठ बनना एक ऐसी समस्या है जो की इंसानों को अंदर से काफी ऊलजुला महसूस कराती है। शरीर में छोटे-बड़े सभी प्रकार के त्वचा पर होने वाले गांठ शरीर की सुंदरता और उसकी आकृति में बाधा डालते हैं। शरीर में गांठ का इलाज क्या है, इसके ऊपर हम इस आर्टिकल में आज जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। नमस्कार मेरा नाम है सुमित और मैं आपको इस आर्टिकल में इसके ऊपर भरपूर जानकारी देने वाला हु।

शरीर में गांठ का इलाज

इंसानों में बढ़ते गांठ की संख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है, कि आपको किसी न किसी व्यक्ति के शरीर में एक गांठ जरूर मिल जाएगा। इंसानों के बाहरी त्वचा पर होने वाला यह गांठ छोटे-बड़े और कई सारे हो सकते हैं। यदि इन गांठ का सही से देखभाल और इलाज न किया जाए तो कैंसर जैसी घातक बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है। और अंततः इंसान की मौत भी हो सकती है।

इंसानों के शरीर में होने वाली यह मन चाहे गांठ बिना कोई लक्षण के दर्द रहित होती है। इंसानों की बाहरी त्वचा पर होने वाली यह गांठ को छूने पर कोई दर्द महसूस नहीं होता है, लेकिन कुछ ऐसी गांठ भी होती है, जिसको छूने पर दर्द होता है। यदि दर्द वाली गांठ का सही से इलाज न किया जाए तो आगे चलकर कैंसर का रूप ले लेती है।

शरीर में होने वाली इन मन चाहे गांठ को लिपोमा के नाम से जाना जाता है। यह गांठ ज्यादातर मामलों में हमारे शरीर में फैट की संख्या बढ़ जाने के कारण होती है। शरीर में गांठ का इलाज कि अगर बात की जाए तो वसा युक्त चीजें को खाना बंद कर देना चाहिए।

इसको भी पढ़े:- त्वचा के गजब के सुंदर करने वाला हैक  

शरीर में गांठ क्यों बनती है

शरीर में गांठ बनने की कई वजह हो सकती है, जिसको निम्नलिखित एक-एक करके बताया गया है।

चोट लगने के बाद गांठ।

वैसे तो चोट लगने के बाद गांठ बनना हमारे घाव को सही करने की एक प्रक्रिया होती है। चोट लगने के बाद उभरने वाली गांठ को हेमेटोमा के नाम से जाना जाता है। हेमेटोमा में अंदर खून का जमाव होता है जो की चोट की एक पहचान होती है, लेकिन चोट लगने के कई दिनों बाद गांठ का उभरना एक सामान्य प्रक्रिया होती है। चोट लगने के बाद शरीर में गांठ का इलाज औषधि और अन्य दवाइयों के माध्यम से किया जा सकता है।

मेटाबॉलिक प्रक्रिया धीमा हो जाना।

हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म एक ऐसी प्रक्रिया है जो की हमारे द्वारा खाया जाने वाले तरह-तरह के पदार्थ और मिनरल्स को ऊर्जा में बदलकर शरीर के अन्य भागों तक पहुंचाने का काम करता है। मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया धीरे होने पर शरीर में वसा की जमावट होने लगती है और जगह-जगह पर गांठे उभर आती है।

संक्रमण होने पर।

यदि शरीर में संक्रमण है तो भी आपकी त्वचा पर अनचाहे गांठ निकल सकती है। शरीर में किसी भी प्रकार का संक्रमण होने पर उस जगह पर गांठ बनने की संभावना जताई जा सकती है।

कैंसर होने पर।

वैसे तो डायरेक्ट कोई कैंसर गांठ नहीं होता है। शरीर में होने वाली गांठ का जांच करने पर ज्यादातर मामलों में उन गांठ में कैंसर सेल्स नहीं पाई जाती है। यदि आपके शरीर पर होने वाला गांठ लंबे समय से है और दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है तो कैंसर सेल्स होने की संभावना जताई जा सकती है।

थायराइड की समस्या होने पर। 

यदि आपके शरीर में आपके गर्दन के सामने बड़ी सी गांठ दिखाई दे रही है, तो यह थायराइड की गांठ हो सकती है। यदि आपको थायराइड संबंधित समस्या है, या आयोडीन की कमी, गर्भावस्था और तनाव ले रहे हैं, तो हो सकता है, कि आपकी थायराइड ग्रंथि की साइज बढ़ जाए।

शरीर में गांठ का इलाज

शरीर में गांठ का इलाज

एंटीबायोटिक दवाओं से।

शरीर में गांठ का इलाज एंटीबायोटिक दबाव से भी किया जा सकता है। यदि आपके शरीर में होने वाला गांठ चोट लगने के कारण या कोई संक्रमण के कारण हुआ है तो कुछ एंटीबायोटिक दावों के जरिए उसे गांठ को खत्म किया जा सकता है। अक्सर लोगों को कोई और बीमारी हुई रहती है, जिससे उस बीमारी के इंफेक्शन को दूर करने के लिए दी जाने वाली एंटीबायोटिक इंजेक्शन के वजह से शरीर में होने वाली गांठ भी कई मामलों में खत्म हो जाती है।

मेटाबॉलिज्म को सुधारे।

मेटाबॉलिक प्रक्रिया सुधारने से हमारे शरीर में वसा का पाचन होता है, जिससे वसा ऊर्जा में बदल जाता है। मेटाबॉलिक प्रक्रिया गड़बड़ होने के कारण अगर गांठ बनी है, तो शरीर में गांठ का इलाज खत्म करने के लिए नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, कम वसायुक्त खाद्य पदार्थ को खाए और प्रोटीन युक्त चीजों को अपने डाइट में शामिल कर दे।

थायराइड की समस्या दूर करें। 

यदि आपके गर्दन के पास बड़ी सी गांठ दिखाई दे रही है, तो यह गांठ थायराइड की वृद्धि को दर्शाता है। थायराइड हार्मोन में गड़बड़ी होने के कारण या पिट्यूटरी ग्रंथि के गलत संदेश के कारण आपकी थायराइड की आकृति बढ़ सकती है, जिससे आपको गांठ जैसा महसूस हो सकता है।

शरीर में गांठ का इलाज : अगर आपकी गांठ गर्दन की है तो किसी अच्छे डॉक्टर से मिलकर दिखा ले।

और पढ़े:- 5 घरेलू नुस्खे जो चेहरा को चमकदार बनाए

सर्जरी से गांठ को ठीक करे।

यदि आपके शरीर में किसी एक जगह बड़ी गांठ दिनपर दिन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, तो यह काफी चिंता का विषय बन जाता है। यदि आपके शरीर में होने वाले ये गांठ दवा और अन्य कई तरीकों से नहीं ठीक हो रहा है, तो इस सर्जरी के माध्यम से भी हटाया जा सकता है। शरीर में गांठ का इलाज : यदि आपके शरीर में होने वाली बड़ी गांठ लिपोम है तो इसका एक मात्र इलाज सर्जरी होता है।

इसको भी पढ़े:- एक मात्रा सर्जरी जो वजन को घटाए 

अगर आपके गांठ से कुछ ज्यादा समस्या नहीं है तो उसे वैसे ही छोड़ दे, क्योंकि सर्जरी करने के बाद भी गांठ बनने की संभावनाएं होती हैं। यदि आपका गांठ दिनपर दिन बढ़ता जा रहा है, तो उसकी जांच कराना अति आवश्यक है।

Leave a Comment