---Advertisement---

बहुत ज़्यादा गर्मी से बचने के 10 उपाय – Natural remedies to reduce body heat quickly

By healthmonitorhindi.com

Updated on:

Follow Us
---Advertisement---

बहुत ज़्यादा गर्मी से कैसे बचे

अप्रैल मई और जून के महीना में पड रही कड़ाकेदार गर्मी के कारण लोगों के हाल बेहाल होते जा रहे हैं। बहुत ज़्यादा गर्मी, हीट स्ट्रोक और बदन से ज्यादा मात्रा में पसीना बहने के कारण लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इस समस्या से परेशान लोग बहुत ज़्यादा गर्मी से कैसे बचे ? और नाना प्रकार के प्रश्न का उतर ढूंढने लगते है।

बहुत ज़्यादा गर्मी
Oplus_13101

गर्मी के मारे लोगों में बेचैनी और पसीना छूटने के कारण लोगों में डर का माहौल बना रहता है। कितने लोग शरीर की गर्मी बढ़ने के कारण डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेना सही समझते हैं। इस आर्टिकल में हम अपनी बदन की गर्मी कम करने और अंदर से शीतलता महसूस करने के लिए तरह-तरह के घरेलू उपचार और प्राकृतिक औषधीय के बारे में जानकारी लेने वाले है, तो आर्टिकल को पूरा पढ़ना बिल्कुल न भूले।

हमारे शरीर का गर्म या ठंडा होना एक जैविक प्रक्रिया होती है, जिसके जरिए हमारा शरीर नाना प्रकार के वातावरण में अपनी तापमान को उस मौसम में डालने का काम करती है। बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ने के कारण हमारे शरीर की जैविक प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है, जिससे ज्यादा गर्मी में बहुत ज्यादा गर्मी और कड़ाकेदार ठंडी में बहुत ज्यादा ठंड लगने लगती है।

इसको भी पढ़े – अपनी पेट की गर्मी कैसे निकाले 

गर्मी से बचने के 10 उपाय

Oplus_131072

गर्मी से बचने के लिए 10 उपाय बताइए जो की काफी गुणकारी है। इन 10 उपाय को यदि आप बताए गए नियमों अनुसार अपने जीवन में प्रयोग करते हैं ,तो आपके शरीर के तापमान को कम करने में काफी सहायता मिलेगी।

1. पर्याप्त मात्रा में पानी पिए। 

हमारे शरीर का पर्याप्त 70% हिस्सा पानी से बना होता है। जब हम ज्यादा गर्मी वाले वातावरण में जाते है, तो हमारा शरीर उस तापमान में अपने आप को ढालने के लिए शरीर से पानी को पसीना के रूप में बाहर की तरफ निकलता है। बहुत ज़्यादा गर्मी के कारण जिस व्यक्ति में डिहाइड्रेशन ( पानी की कमी ) की समस्या होती है, उस व्यक्ति में पर्याप्त मात्रा में पसीना नहीं निकल पाता है, जिससे उसका शरीर ठंडा नहीं हो पता है. और अंदर से काफी ज्यादा गर्मी महसूस होती है।

2. पुदीने का सेवन करें। 

बहुत ज़्यादा गर्मी

बहुत ज़्यादा गर्मी होने पर पुदीने का चटनी या रस पीना चाहिए। पुदीने का चटनी या किसी भी प्रकार के रस में पुदीने को मिला करके पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। हमारे शरीर में TRPM8 रिसेप्टर्स पाए जाते हैं जो की सक्रिय होने के बाद हमारे शरीर को ठंड महसूस कराते हैं। पुदीनेक में मेंथॉल नाम का एक पदार्थ पाया जाता है जो की TRPM8 रिसेप्टर्स से जुड़ कर उसको सक्रिय कर देता है। TRPM8 रिसेप्टर्स सक्रिय होने के बाद हमारे दिमाग को शरीर के प्रति ठंडा होने का एहसास दिलाता है।

3. ग्लूकोज का सेवन करें। 

ग्लूकोज कार्बन हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से मिलकर बना हुआ एक रसायन होता है जो की गर्मी के साथ रिएक्ट करते ही तरल पदार्थ में बदल जाता है, और गम पदार्थ की सारी गर्मी सोख लेता है। जब हम ग्लूकोज का सेवन करते हैं तो हमारे शरीर की ज्यादातर गर्मी ग्लूकोज में अवशोषित हो जाती है जिससे हमारा शरीर ठंडा पड़ जाता है और हमें ठंडक महसूस होती है। हमारे शरीर में ग्लूकोज के पिघलने की प्रक्रिया को ग्लाइकोलिसिस के नाम से जाना जाता है जिसमें ऊर्जा का आदान-प्रदान होता है. और शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है।

4. ठंडी तासीर वाली चीज खाएं। 

कड़ाकेदार गर्मी में ज्यादातर मिलने वाली फल और सब्जियों की तासीर ठंडी होती है। बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ने पर बाजारों में बिकने वाले तरबूज, खीरा, ककड़ी और तरह-तरह के पेय पदार्थ जैसे: चना का सत्तू, गन्ने का जूस और बेल का रस जैसे पदार्थों का सेवन करने से हमारे शरीर को ठंडा करने वाले रिसेप्टर एक्टिव हो जाते हैं, और हमारे दिमाग को ठंडा होने का संकेत पहुंचने लगता है।

5. ठंडे पानी से अपना शरीर को धोए। 

बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ने पर हमारा शरीर अत्यधिक गर्मी को शरीर के अंदर से बाहर की ओर निकलती है। हमारे शरीर की गर्मी हमारी त्वचा पर इकट्ठी हो जाती है, जिससे हमें काफी ज्यादा गर्मी का एहसास होता है। जब हम ठंडे पानी से अपने शरीर को धोते हैं तो ठंडा पानी उस गर्मी को सोख लेता है, जिससे हमारे शरीर की अत्यधिक गर्मी का साझा हो जाता है, और हमारा शरीर ठंडा हो जाता है।

6. गर्म खाद्य पदार्थों से बचें। 

गर्म तासीर वाली चीज या गर्म पदार्थ को खाने से हमारे शरीर की गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। यदि आपमे बहुत ज़्यादा गर्मी की समस्या है, तो आप तेल मसाला और तली भुनी हुई चीजों से दूरी बनाए रखें। तली – भुनी हुई चीज हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल और वसा की मात्रा बढ़ाती है, जो की गर्मी को और ज्यादा बढ़ा देते हैं।

7. रक्तचाप कम करने वाली दवाएं।

कुछ दवाएं जो की हृदय के स्वास्थ्य के लिए सही होती है, जिसे एंटी – हाइपरटेंसिव दवाई के नाम से जाना जाता है। रक्तचाप को कम करने वाली दवाई बीटा ब्लॉकर और मूत्रवर्धक जो की बहुत ज़्यादा गर्मी का कारण बन सकती है।

मूत्रवर्धक दवाएं शरीर की गर्मी को बढ़ा सकती है, क्योंकि इसको खाने से शरीर से एक्स्ट्रा तरल पदार्थ बाहर निकल जाता है. और शरीर की गर्मी को साझा करने के लिए कोई माध्यम नहीं बचता है।

बीटा ब्लॉकर रक्त वाहिकाओं को संकुचित करती है, जिससे पर्याप्त खून का संचार नहीं होने के कारण हमारे शरीर की त्वचा गर्मी को साझा नहीं कर पाती है।

8. दही और छाछ का सेवन करें।

दही

दही और छाछ प्रो – प्री बायोटिक से भरपूर एक प्रकार का पौष्टिक आहार होता हैं जो की जानवरों के दूध से प्राप्त किया जाता है। दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो कि हमारी पाचन में सहायता कर, पेट की गर्मी को शांत कर शरीर को ठंडा करते हैं। छाछ में ज्यादा मात्रा में पानी होने के कारण शरीर हाइड्रेट रहता है और एक्स्ट्रा गर्मी पसीना के जरिए बाहर निकल जाती है।

और पढ़े – दही खाने के 10 गजब के फायदे 

9. एलोवेरा जेल का सेवन करें।

how to increase platelet count

एलोवेरा जेल एक ऐसा प्राकृतिक औषधि है, जिसके अनगिनत फायदे हैं। एलोवेरा जेल को डायरेक्ट त्वचा पर लगाने से शरीर को ठंडक और धूप से जली त्वचा का निवारण भी हो जाता है।

बहुत ज़्यादा गर्मी के कारण पेट में जलन और गर्माहट बने रहने के कारण लोगों के मन काफी बेचैन सा रहता है। एलोवेरा जेल का जूस बनाकर पीने से पेट को ठंडक और शरीर को शीतलता प्रदान होती है।

10. हल्का भोजन करे।

बहुत ज़्यादा गर्मी पेट में आवश्यकता से अधिक मात्रा में एसिड बनने के कारण भी होता है। यदि आपको काफी ज्यादा गर्मी महसूस होती है तो हल्के और शाब्दिक भोजन का प्रयोग शुरू कर दें।

हमारे शरीर की गर्मी का सीधा संबंध हमारे पेट से होता है। यदि आप मसालेदार युक्त खाद्य पदार्थ तला –  भुना हुआ चीजों का सेवन करते हैं, तो ज्यादा मात्रा में पेट का एसिड बनता है जो की आगे चलकर गैस का कारण बनता है। 

इसको भी पढ़े – पाचन क्रिया कैसे सुधारे 

---Advertisement---

Leave a Comment