---Advertisement---

आम खाने के फायदे – 7 amazing benefits of eating mango

By healthmonitorhindi.com

Updated on:

Follow Us
आम खाने के फायदे
---Advertisement---

आम के फायदे और नुकसान

स्वाद में लजीज, टेस्टी और रंग में काफी आकर्षक होने के कारण आम फलों के राजा और लोगों में काफी प्रिय है। इस आर्टिकल में हम “आम खाने के फायदे और नुकसान”  के बारे में बात करने वाले हैं। अप्रैल, मई और जून के महीना में पेड़ों पर लगने वाले आम के फायदे और नुकसान की बात करे तो फायदे अनेक और कुछ नुकसान भी है।

आम खाने के फायदे

aam khane ke fayde : आम एक ऐसा स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जिसको खाने से हमारे शरीर में ऊर्जा बरकरार रहती है। फलों का राजा कहे जाने वाले आम का स्वाद खट्टा – मीठा होने के कारण पित्त और आंत को कंट्रोल करने में काफी सहायता करते हैं। आम को लोग चटनी अचार आइसक्रीम और शरबत बनाकर कई तरीकों से खाना पसंद करते हैं।

आम में पाए जाने वाले तत्व

आम कई पोषक तत्वों से भरपूर विटामिन बी  कंपलेक्स जैसे : विटामिन b6 , और विटामिन सी, विटामिन ए से भरपूर होता है। आम खाने के फायदे : एक आम में लगभग 50% विटामिन सी पाया जाता है जो कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की काम करती है। आम में फाइबर और खनिज के रूप में मैग्नीशियम, तांबा और पोटेशियम भी पाए जाते हैं, जो की हमारी शरीर की कार्य क्षमता को बरकरार रखते हैं। आम ऊर्जा और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा श्रोत होता है।

आम की तासीर 

गर्मियों के मौसम में होने वाली इस फल की तासीर ठंडी होती है। आम खाने के फायदे: यदि आप आम का रस बनाकर सेवन करते हैं तो आपके पेट को ठंडक पहुंचती है। गर्मियों के मौसम में बाजारों में आम के रस को लोग पीते है, जिससे उनको अंदर से शीतला मिलती है और पेट भी सही रहता है।

आम खाने के फायदे और नुकसान

आम खाने के फायदे

आम खाने के फायदे और नुकसान तो बहुत है, जिसको निम्नलिखित एक – एक करके बताया गया है।

आम खाने के फायदे 

1. हमारे त्वचा को चमकदार बनाए।

आम एक ऐसा फल है, जो कि हमारी त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है। यदि आप रोजाना एक आम खाते हैं तो आपकी त्वचा जवान बनी रहती है। आम में 50% विटामिन सी पाई जाती है, जो की हमारे शरीर में कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाती है। कोलेजन हमारी त्वचा के लिए एक ऐसा प्रोटीन है जो कि हमारी त्वचा को हाइड्रेट झुर्री से बचाने और त्वचा को टाइट रखने में सहायता करता है।

और पढ़े:- त्वचा को चमकदार कैसे बनाए 

2. पाचन क्रिया सुधारे।

आम खाने के फायदे : फाइबर एक ऐसा तत्व है जो कि हमारे पेट के लिए काफी लाभदायक होता है। हमारे पेट में उपस्थित आंतों के लिए फाइबर रामबाण साबित होता है। हमारे खाने के पाचन के लिए हमारे पेट में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जिसके पोषण का काम हमारा फाइबर करता है। आम में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो की आंतों की मूवमेंट से लेकर उनके स्वास्थ्य में काफी सहायता करता है और हमारी पाचन क्रिया मजबूत रहती है।

इसको भी पढ़ें – पाचन क्रिया कैसे सुधारे 

3. कब्ज को दूर भगाएं।

aam khane ke fayde: आम में उपस्थित फाइबर हमारी आंतों की मूवमेंट को बढ़ाती है, जिससे हमारे आंत में अटका हुआ मल धीरे-धीरे नीचे की तरफ खिसक जाता है और कब्ज जैसी समस्या दूर हो जाती है।

4. आंखों की रोशनी बढ़ाए 

आम एक ऐसा फल है, जिसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंखों में उपस्थित रेटिना जिस पर वस्तुओं से आने वाली रोशनी का चित्र बनता है। विटामिन A  रेटिना के अंदर रोडोप्सिन नाम के प्रोटीन का निर्माण करता है, जिससे साफ फिगर बनती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है।

5. हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाएं। 

हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली हमारे स्वास्थ्य को सही रखने के लिए हमारे शरीर में डिफेंस का काम करती है। आम खाने के फायदे, आम में एंटीऑक्सीडेंट और भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो कि हमारे श्वेत रक्त कोशिकाओं को संक्रमण के प्रति लड़ने के लिए जागरूक करता है। आम में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से हमारे शरीर में होने वाले हानि को बचाता है।

6. दिल के लिए फायदेमंद। 

आम में उपस्थित मैंगिफेरिन और पॉलीफेनोल नाम के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो की हृदय की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स और सुजन जैसी प्रतिक्रिया को रोक कर हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं। आम में मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिज स्रोत पाए जाते हैं जो की ब्लड प्रेशर जैसी समस्या को सामान्य कर हृदय की ताल में सुधार करते हैं।

अवश्य पढ़ें – बीपी कम करने के लिए क्या खाए

आम खाने के नुकसान

आम के फायदे और नुकसान

आम खाने के जितने फायदे हैं, उतने नुकसान भी है। यदि आप आम को ज्यादा मात्रा में या गलत तरीके से प्रयोग करते हैं तो इसके गलत परिणाम निकल सकते हैं।

1. लूस मोशन की समस्या।

आप में है भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ज्यादा मात्रा में आम का सेवन करने पर हमारे पेट में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है जो की कब्ज के विरुद्ध काम करती है। फाइबर हमारी आंतों के मूवमेंट को बढ़ाकर पेट में उपस्थित खाने को आगे की तरफ निकालने का काम करता है।

आम खाने के फायदे और नुकसान यह है कि इसको खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है. और नुकसान यह है कि ज्यादा मात्रा में सेवन लूज मोशन की समस्या करती है। पेट में उपस्थित फाइबर की मात्रा पानी को सोखने का काम करती है, जिससे मल और गीला हो जाता है और लूज मोशन की समस्या हो जाती है।

2. शुगर के मात्रा में वृद्धि।

आम एक ऐसा फल है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 51-56 के बीच होता है जो की काफी ज्यादा है। जिस फल का ग्लिसमिक इंडेक्स ज्यादा होता है उसे फल में चीनी की मात्रा अधिक होती है। यदि शुगर के मरीज आम खाना शुरू करते हैं, तो उनके शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। शुगर के मरीजों में आम नुकसानदायक हो सकता है।

सुगर के मरीज इन चीजों से दूरी बनाए रखें

3. त्वचा को नुकसान पहुंचाए।

आम की तासीर गरम होती है। गरम तासीर वाली चीजे खाने से हमारे पेट की गर्मी बढ़ने लगती है। शरीर की गर्मी बढ़ने के कारण हमारे चेहरे पर किल, मुंहासे, छोटे – छोटे दाने निकलने लगते है। हमारे पेट में गर्मी बढ़ने के कारण पेट का खराब होना, त्वचा पर सूजन और लालिमा दिखाई देने लगता है।

4. मोटापा बढ़ाए।

आम कार्बोहाइड्रेट और एनर्जी का भंडार होता है। आम के फायदे और नुकसान यह है, कि इसमें शुगर की मात्रा भी काफी अधिक पाई जाती है। यदि आप पतले हैं, और आम का सही मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपका वजन को बढ़ाने में काफी कारगर साबित होता है। यदि आप मोटे है, तो आम खाने के नुकसान हो सकते है। मोटे लोगों में आम खाने से मोटापा और भी बढ़ सकती है।

---Advertisement---

Leave a Comment